परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं : चर्चित गौड़

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

पायनियर संवाददाता। सोनभद्र

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के सफल पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण आयोजन हेतु जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। जनपद में 08, 09 एवं 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, टेंट व्यवस्था एवं फ्रिस्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही परीक्षा अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा एम्बुलेंस तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के ब्रीफिंग सत्र में जिलाधिकारी ने समयपालन को अनिवार्य बताते हुए सीटिंग प्लान एवं अन्य तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता अक्षम्य होगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार रणधीर मिश्रा सहित और संबंधित उपस्थित रहे।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *