मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
राष्ट्रीय

कोलकाता के एक होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल एजेंसी। कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
कोलकाता के एक होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

एजेंसी। कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और आपदा प्रबंधन बल मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, इस भयानक हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं, जिनमें कुछ लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की भी आशंका है। माना जा रहा है कि एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग फैली और घना धुआं कमरों में भर गया, जिससे यह बड़ी त्रासदी हुई। दो दिन पहले तारापीठ के एक होटल में हुई ऐसी ही दुर्घटना के बाद, कोलकाता की इस घटना ने होटलों में फायर सेफ्टी के इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन ने होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर फायर सेफ्टी नॉर्म्स, लाइसेंस और आपातकालीन निकास मार्गों की गहन जांच शुरू कर दी है।