स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

यूपी तैराकी चैंपियनशिप 23 से, प्रदेशभर के 600 तैराक दिखाएंगे दम

यूपी तैराकी चैंपियनशिप 23 से, प्रदेशभर के 600 तैराक दिखाएंगे दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन और लखनऊ एमेच्योर एक्वाटिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 51वीं उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 23 से 26 जुलाई तक केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, लखनऊ में होगा।

चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 600 तैराक हिस्सा लेंगे। इनमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रतियोगिता के आधार पर 42वीं सब-जूनियर और 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के मुकाबले विभिन्न आयु वर्गों में होंगे। जूनियर वर्ग में 15-16 वर्ष और 17-18 वर्ष, जबकि सब-जूनियर वर्ग में 11-12 वर्ष एवं 13-14 वर्ष आयु वर्ग के तैराक भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक तथा इंडिविजुअल मेडले की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

लखनऊ एमेच्योर एक्वाटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन कपूर ने बताया कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली तैराकों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें