स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

44 साल बाद महिला हॉकी टीम एशियाड चैंपियन, लॉस एंजिलिस ओलंपिक का सीधे टिकट भी कटा लिया

44 साल बाद महिला हॉकी टीम एशियाड चैंपियन, लॉस एंजिलिस ओलंपिक का सीधे टिकट भी कटा लिया
44 साल बाद महिला हॉकी टीम एशियाड चैंपियन, लॉस एंजिलिस ओलंपिक का सीधे टिकट भी कटा लिया

काकामिगाहारा।  10वें मिनट में लालरेम्सियामी के गोल और पेनल्टी स्ट्रोक पर गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने गत चैम्पियन चीन को 1.0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी कटाया।जीत का श्रेय भारतीय डिफेंस को जाता है जिसने चीन के लगातार हमलों के बावजूद संयम नहीं खोया और एक गोल की बढत अंत तक बनाये रखी । लालरेम्सियामी ने दसवें मिनट में ही भारत को बढत दिला दी और 24वें मिनट में भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी सविता ने पेनल्टी स्ट्रोक पर चीन को गोल करने से रोका ।


इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था जब पहली बार महिला हॉकी को इन खेलों में शामिल किया गया था ।टीम बसों के ट्रैफिक में फंसने के कारण मैच एक घंटा देर से शुरू हुआ । मैच शुरू होने के बाद भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाया । पिछले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में विश्व कप में भारत ने अपने पहले ही ग्रुप मैच में चीन को 2 . 2 से ड्रॉ पर रोका था ।दसवें मिनट मे गोल के पास साक्षी राणा से गेंद लेकर लालरेम्सियामी ने रिवर्स स्टिक से गोल के ऊपरी हिस्से में गेंद डाल दी और चीनी गोलकीपर के पास संभलने का भी मौका नहीं था । लालरेम्सियामी का यह 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था जिसे उन्होंने यादगार बना दिया ।


भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर 13वें मिनट में मिला लेकिन नवनीत कौर की स्लैप हिट बाहर से निकल गई । चीन को पहला पेनल्टी कॉर्नर 18वें मिनट में मिला लेकिन भारत ने वैरिएशन को बखूबी भांपकर उसे नाकाम कर दिया ।लालरेम्सियामी की गलती पर चीन को 24वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन सविता ने अपने बायीं ओर डाइव लगाकर जबर्दस्त बचाव किया ।इस क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारतीय डिफेंस ने चीन के लगातार हमलों को नाकाम किया । इशिका चौधरी, बलजीत कौर ओर सुशीला चानू ने चीन को खुलकर खेलने नहीं दिया । गोलकीपर सविता और बिछू देवी ने विश्व कप वाली लय को कायम रखते हुए उनका पूरा साथ दिया ।चीन को रजत पदक मिला जबकि जापान ने शूटआउट में कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता ।  इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाने की नाकामी को भुलाते हुए भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक का सीधे टिकट कटाया ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें