गरीब कल्याण के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और जनविश्वास की ऐतिहासिक यात्रा — त्रिवेन्द्र

देहरादून| हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गरीब कल्याण एवं जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवधि भारत के करोड़ों गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली ऐतिहासिक यात्रा रही है।

श्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने शासन के केंद्र में गरीब को स्थापित करते हुए अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारा है। जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार किया है।

उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में अनेक बाधाएं आती थीं, लेकिन आज पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के माध्यम से लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यही सुशासन की वास्तविक पहचान है।

श्री रावत ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में गरीब कल्याण सबसे मजबूत आधार है। बीते 12 वर्षों में देश ने केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं की, बल्कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और जनसशक्तिकरण के नए मानदंड भी स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है और देश का गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग विकास यात्रा का सक्रिय भागीदार बना है।

श्री रावत ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को समाज के सामने लाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *