स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

दक्षिण अफ्रीका में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में 12 लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

दक्षिण अफ्रीका में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में 12 लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में देर रात हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा ​​है कि मंगलवार देर रात जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड इलाके की एक बस्ती में एक मिनीबस से 10 से ज़्यादा संदिग्ध लोग उतरे और उन्होंने लोगों पर गोलियां चला दीं एवं फिर भाग गये। जोहानिसबर्ग में लंबे समय से संगठित आपराधिक गिरोहों की हिंसा नजर आती रही है। ये गिरोह अवैध खनन या अन्य गतिविधियों पर नियंत्रण काम करने के लिए हिंसा करते हैं।

हालांकि पुलिस ने कहा है कि नवीनतम गोलीबारी की मंशा की अभी जांच ही चल रही है। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक मिनीबस से बस्ती में उतरे और ”वे इलाके में घूमते हुए कई जगहों पर स्थानीय लोगों पर गोलियां चलाते रहे, और फिर उसी गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए। पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में नौ पुरुषों और तीन महिलाओं की जान चली गयी। पुलिस का कहना है कि 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 12वें व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस ने बताया कि संदिग्धों और गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रांतीय पुलिस आयुक्त टॉमी मथोम्बेनी ने इन हत्याओं को ‘पागलपन भरा, बेरहम और कुछ हद तक बर्बर’ बताया। उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है, इसलिए इन्हें अवैध खनन करने वाले गिरोहों से जोड़ना जल्दबाजी होगी, लेकिन पुलिस इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि यह घटना का मकसद हो सकता है। बुधवार सुबह हताहतों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर मौजूद थीं, जबकि समुदाय के लोग सड़कों पर समूहों में जमा थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें