स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे

नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा

नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे

काठमांडू,नेपाल के पर्वत जिले के जलजला में कालीगंडकी नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण करीब दो दर्जन घर बह जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि हिरविकास जिसी के अनुसार, कालीगंडकी नदी में बाढ़ का बहाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं किबया जा सका है। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। इसी वजह से फिलहाल नुकसान का पूरा विवरण सामने नहीं आ पाया है।

पर्वत के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी गणेश कुमार पौडेल ने भी जलजला क्षेत्र में कालीगंडकी नदी की बाढ़ से कुछ घरों के बहने की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कालीगंडकी नदी में अब तक का सबसे बड़ा बाढ़ का बहाव देखा गया है। जलजला क्षेत्र में बाढ़ से कुछ घरों के बहने की सूचना मिली है और प्रहरी की टीम को बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेज दिया गया है।

नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा


 नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला पुल बह गया। यह पुल मिर्मी डैम साइट से नीचे स्थित था। नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत केंद्र में कार्यरत विष्णुप्रसाद न्यौपाने ने बताया कि कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना के डैम साइट पर पानी का बहाव बढ़ने के बाद पुल बाढ़ की चपेट में आ गया।



गुल्मी के पुलिस प्रमुख एसपी भीम किरण बोगटी ने भी पुल के बहने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह बेली ब्रिज था, जिससे चार पहिया वाहन आवागमन करते थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे बाढ़ के तेज बहाव में पुल बह गया। पुल बहने के बाद मिर्मी और हर्मिचौर के बीच यातायात और आवागमन प्रभावित हो गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें