12 घण्टे भी नही टिका 2 करोड़ 20 लाख का नाला

रात में बना सुबह हुआ धराशाही
व्यापारियों ने किया हंगामा,उठाये सवाल
अमेठी। कस्बे में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया जहाँ देर रात बनाया गया 2 करोड़ रुपए से अधिक का नाला धराशाही हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुँचे और नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।इस नाले को लेकर पहले भी व्यापारियों ने कई बार शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई और आखिरकार नाला गिर ही गया।
दरअसल अमेठी नगर पंचायत में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निकासी योजना के तहत 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से दुर्गापुर रोड और सुल्तानपुर रोड पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है।बीती रात सुल्तानपुर रोड पर नाले का निर्माण कराया गया जो आज सुबह ही धराशाई हो गया। नाला गिरने की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाला निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
भाजपा नेता और व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि जब से नाला निर्माण हो रहा है तब से इसके भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई जा रही है।कई बार इसकी शिकायत नगर पंचायत से लेकर एसडीएम,डीएम तक की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और आखिरकार यह नाला गिर गया। जिला अद्यक्ष ने कहा की मुख्यमंत्री योगी की सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है लेकिन कुछ लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं।
लगातार इसकी शिकायत डीएम एसडीएम नगर पंचायत से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल निकासी के लिए दो करोड़ 20 लख रुपए सरकार ने दिया था लेकिन इसमें नाले में 20% भी काम नहीं हो रहा है।16 सरिया की जगह सिर्फ दो सरिया लग रही है कि जिस का कारण है कि नाल पलट गया।जब से नाले का निर्माण हो रहा है तब से व्यापारी यहां परेशान है।कुछ जहर नाला बना तो वहां मिट्टी नही डाली गई द्वारा और व्यापारियों ने अपने पैसे से मिट्टी डाली।जरूरत पड़ी तो इसकी शिकायत खुद मुख्यमंत्री से मिलकर की जाएगी।इस नाले को तोड़कर नए नाले का निर्माण कराया जाना चाहिए।
इसमें सबसे बड़ी लापरवाही नगर पंचायत की है सारे अधिकारी एई जीई सभी मिले हुए हैं और सब कमीशन खा रहे हैं।वही एक अन्य व्यापारी सुशील जायसवाल ने कहा लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी लेकिन किसी भी अधिकारी मौके पर आकर जांच नही की और आखिरकार ये नाला अगर गिर ही है।



