स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

नगर पालिका गोण्डा ईओ का वेतन रोकने के निर्देश, लापरवाह संस्था को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

 गोण्डा।  जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के स्थानीय नगर निकायों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की गई।
डीएम ने सभी नगर पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के वार्डों में संचालित विभिन्न योजनाओंकृसीवरेज एवं जल निकासी योजना, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, पेयजल व्यवस्था योजना, आकांक्षी नगर योजना, अन्त्येष्टि स्थल योजना, नगरीय झीलध्तालाबध्पोखर संरक्षण योजना, वंदन योजना तथा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना आदि के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।


बैठक में मोहल्ला एवं वार्डवार नाली निर्माण, नाला निर्माण, पार्क निर्माण, कवर आरसीसी रोड निर्माण, हाईमास्ट लाइट, ओपन जिम निर्माण, तालाब सौन्दर्यीकरण सहित अन्य कार्यों की कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व तथा कार्य पूर्ण होने के बाद की जियो-टैग फोटोग्राफ के माध्यम से पीपीटी प्रस्तुति कर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान नगर पंचायत धानेपुर में कराए गए कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी धानेपुर रागिनी वर्मा को शोकाज नोटिस जारी करने तथा संबंधित कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए।


इसी प्रकार नगर पंचायत तरबगंज में कराए गए कार्य सही स्थिति में न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी तरबगंज अमरनाथ को शोकाज नोटिस जारी करने एवं उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत में कराए गए एवं वर्तमान में चल रहे सभी कार्यों की जांच कराने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
नगर पंचायत परसपुर में निर्माणाधीन अन्त्येष्टि स्थल के कार्य की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी बेलसर अनुराग शुक्ला को शोकाज नोटिस जारी करने तथा नगर पंचायत में कराए गए एवं चल रहे कार्यों की जांच कराने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए।


नगर पालिका गोण्डा में समय से नाला निर्माण कार्य पूर्ण न होने तथा विभिन्न वार्डों में कार्य प्रारम्भ न किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोण्डा संतराम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कार्यों को संबंधित संस्था द्वारा प्रारम्भ नहीं किया गया है, ऐसी संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा, करनैलगंज, नवाबगंज, नगर पंचायत परसपुर, बेलसर, खरगूपुर, तरबगंज, मनकापुर, धानेपुर एवं कटरा बाजार तथा एलबीसी अनिल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें