स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनरोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदपत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनरोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूद

विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने रावण दहन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने रावण दहन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दशहरा पर्व मनाने की अपील

हाथरस। विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत आगरा रोड स्थित एम.जी. पॉलीटेक्निक ग्राउंड, रावण दहन स्थल का जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रावण दहन कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए क्राउड कंट्रोल, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थल पर आने वाले लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने रावण दहन के दौरान आग से बचाव एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन व्यवस्था पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रखी जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने भी जनपदवासियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें