स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिक2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिक

विजयादशमी पर बरेका में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, दोपहर 2 बजे से रावण दहन तक सभी प्रवेश द्वार रहेंगे बंद

विजयादशमी पर बरेका में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, दोपहर 2 बजे से रावण दहन तक सभी प्रवेश द्वार रहेंगे बंद

  • रामलीला मंचन एवं रावण दहन केंद्रीय खेल मैदान में होगा आयोजित, महाप्रबंधक  आशुतोष पंत होंगे मुख्य अतिथि

पायनियर वाराणसी

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में विजयादशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत बरेका के सभी प्रवेश द्वार—ककरमत्ता मुख्य प्रवेश द्वार, एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट एवं कंदवा गेट—दोपहर 2:00 (दो)बजे से रावण पुतला दहन तक बंद रहेंगे।

इस अवधि में रेल कर्मचारी वैध पहचान पत्र तथा आम नागरिक रामलीला मंचन एवं रावण दहन का वैध प्रवेश पास दिखाकर ही बरेका परिसर में आवागमन कर सकेंगे। यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है।

उल्लेखनीय है, कि  यह निर्णय भीड़-नियंत्रण, जन-सुरक्षा एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विजयादशमी जैसे बड़े पर्व पर बरेका परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहती है। अतः सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

बरेका में विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर को पारंपरिक उल्लास, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मैदान में सायं 4:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भव्य रूपक रामलीला का मंचन, आकर्षक आतिशबाजी तत्पश्चात पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत होंगे।

समारोह के दौरान 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण तथा 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला मंचन एवं पुतला दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें