स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
SIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषीनारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंताधान के खेत में तीन हाथियों के शव मिलने से हड़कंप, करंट लगने की आशंका; दो हाथी के बच्चे भी शामिलइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब : जितिन प्रसादसीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चानेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहेभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमSIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषीनारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंताधान के खेत में तीन हाथियों के शव मिलने से हड़कंप, करंट लगने की आशंका; दो हाथी के बच्चे भी शामिलइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब : जितिन प्रसादसीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चानेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहेभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

Zudio की फ्रेंचाइजी के नाम पर हुई ठगी में पीड़ित को वापस मिले 2.87 लाख

Zudio की फ्रेंचाइजी के नाम पर हुई ठगी में पीड़ित को वापस मिले 2.87 लाख

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराधों के विरुद्ध अभियान में जनपद शाहजहाँपुर की साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित को 2 लाख 87 हजार 316 रुपये वापस दिलाए हैं। इस मामले में अब तक कुल 4 लाख 15 हजार 316 रुपये की रिकवरी की जा चुकी है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।

*क्या है पूरा मामला*

थाना साइबर क्राइम में 9/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. एवं 66-डी आई.टी. एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वादी दिवाकर विक्रम सिंह पुत्र सुरेशपाल सिंह, निवासी सदर खुदागंज, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर के साथ साइबर ठगों ने जूडियो ट्रेंड (Zudio Trend) की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5 लाख 23 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी।

विवेचना के दौरान साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त दो बैंक खातों को होल्ड कराया था। पूर्व में दिनांक 21.07.2026 को पीड़ित के 1 लाख 28 हजार रुपये वापस कराए जा चुके थे। सतत पैरवी और बैंकों से समन्वय के बाद अब एक अन्य खाते से 2,87,316/- रुपये की धनराशि भी पीड़ित के खाते में वापस कराई गई है।

पुलिस टीम ने बताया कि शेष धनराशि की वापसी और आरोपियों के खिलाफ अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए विवेचना जारी है।

पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग जागरूक रहें – सतर्क रहें – साइबर अपराध से सुरक्षित रहें। साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें