स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
SIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषीनारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंताधान के खेत में तीन हाथियों के शव मिलने से हड़कंप, करंट लगने की आशंका; दो हाथी के बच्चे भी शामिलइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब : जितिन प्रसादसीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चानेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहेभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमSIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषीनारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंताधान के खेत में तीन हाथियों के शव मिलने से हड़कंप, करंट लगने की आशंका; दो हाथी के बच्चे भी शामिलइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब : जितिन प्रसादसीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चानेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहेभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

सीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चा

सीएम योगी आज PWD विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक, सड़कों की मरम्मत और बजट पर होगी चर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और प्रदेश को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सड़कों की स्थिति, चल रहे निर्माण कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट और आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के नए कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रमुख सचिव अजय चौहान ने सभी मुख्य अभियंताओं को बैठक में पूरी जानकारी और आवश्यक रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को दोपहर 12 बजे बैठक में शामिल होना है।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी समीक्षा

बैठक में मानसून के दौरान बारिश और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत की प्रगति प्रमुख एजेंडे में रहेगी। प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण सड़कों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत अब तक हुए काम की भी समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों से सड़कवार और क्षेत्रवार प्रगति की जानकारी लिए जाने की संभावना है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहा है या नहीं।

50 करोड़ से अधिक के अधूरे प्रोजेक्ट पर चर्चा

PWD की समीक्षा बैठक में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए रिवाइज्ड एक्शन प्लान पर भी चर्चा होगी।

ऐसे प्रोजेक्ट जो किसी कारण से निर्धारित समय में पूरे नहीं हो पाए हैं, उनकी वर्तमान स्थिति और उन्हें पूरा करने की समयसीमा पर जानकारी ली जाएगी। विभाग से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है।

2027-28 के नए कार्यों का एक्शन प्लान

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 में शुरू किए जाने वाले नए कार्यों के एक्शन प्लान की भी समीक्षा होगी। इसमें सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मत और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लेकर विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

सरकार की कोशिश है कि नए कार्यों की योजना बनाते समय क्षेत्र की जरूरत, यातायात और सड़क कनेक्टिविटी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाए।

2026-27 के बजट और खर्च का भी लिया जाएगा हिसाब

मुख्यमंत्री वित्तीय वर्ष 2026-27 में PWD को आवंटित बजट और अब तक हुए खर्च की भी समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियों से बजट के उपयोग और विभिन्न योजनाओं पर हुए व्यय की जानकारी ली जाएगी।

इसके अलावा बैठक में GST और अतिरिक्त बिटुमिन की मांग से संबंधित रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। सड़क निर्माण और मरम्मत में बिटुमिन महत्वपूर्ण सामग्री है, इसलिए इसकी उपलब्धता और आवश्यकता से जुड़े विषय पर भी चर्चा हो सकती है।

अधिकारियों को पूरी तैयारी के निर्देश

प्रमुख सचिव अजय चौहान ने सभी चीफ इंजीनियरों को आवश्यक आंकड़ों और रिपोर्ट के साथ बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को दोपहर 12 बजे बैठक में शामिल होना है।

मुख्यमंत्री की इस समीक्षा बैठक में सड़क मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान, अधूरे प्रोजेक्ट, बजट खर्च और नए विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विभाग की जवाबदेही और आगे की कार्ययोजना को लेकर दिशा तय की जा सकती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें