मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
दिल्ली

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने जेपी नड्डा का जाना हालचाल

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में लिखा, आज जेपी नड्डा के आवास…

साझा करें WhatsAppFacebookX
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने जेपी नड्डा का जाना हालचाल

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में लिखा, आज जेपी नड्डा के आवास पर उनसे भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनके शीघ्र स्वस्थ होने, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा को बेचैनी और सीने में असहजता की शिकायत के बाद 13 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई। उनको एम्स से 19 अगस्त को छुट्टी मिल गई थी।