स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनी

भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, जिला प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनी
वाराणसी,उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी और आसपास के जिलों में गुरुवार भोर से चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज के बावजूद गंगाघाटों पर रौनक कम रही। मौसम के विपरित होने के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में गुरुवार और शुक्रवार को भारी वर्षा, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रशासन ने जर्जर भवनों, कच्चे मकानों और कमजोर दीवारों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और निर्माणाधीन ढांचों से दूर रहने को कहा गया है।

आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लोगों को खुले मैदान, खेत, छत और नदी के किनारे जाने से बचने तथा गरज-चमक के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। भारी बारिश में जलभराव वाले रास्तों, नालों और अंडरपास से गुजरने से भी बचने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों तथा बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से बारिश और तेज हवा की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ केले, पपीते और अन्य पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। जिन इलाकों में भारी बारिश होगी, वहां खेतों में पानी जमा होने से परेशानी बढ़ सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानियां बरतें।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें