स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हरायागोरखपुर में बोले CM योगी -राहुल गांधी फुस्स रॉकेट, अब लॉन्च नहीं होंगेत्योहारों से पहले लखनऊ में नगर निगम का महा सफाई अभियान शुरूमायावती आज करेंगी सांगठनिक मजबूती, चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठकदिव्यांगजन दया के नहीं, बल्कि अवसरों के हकदार: प्रो. हिमांशु शेखर झाइंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव: योगीराष्ट्रीय योगासन में यूपी ने जीते 36 पदक, तीसरा स्थान हासिल कियायोगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठदीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभदिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकाररोनित सिंह की शानदार पारी से बाबा मुत्तेश्वर मौरावां ने नेपाल को सात रन से हरायागोरखपुर में बोले CM योगी -राहुल गांधी फुस्स रॉकेट, अब लॉन्च नहीं होंगेत्योहारों से पहले लखनऊ में नगर निगम का महा सफाई अभियान शुरूमायावती आज करेंगी सांगठनिक मजबूती, चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठकदिव्यांगजन दया के नहीं, बल्कि अवसरों के हकदार: प्रो. हिमांशु शेखर झाइंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव: योगीराष्ट्रीय योगासन में यूपी ने जीते 36 पदक, तीसरा स्थान हासिल कियायोगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठदीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभदिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट को बढ़ावा देने पर बनी सहमति

टेनिकॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यूपी के पदाधिकारियों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों का स्वागत उत्तर प्रदेश टेनिकॉइट एसोसिएशन के चेयरमैन डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने किया।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट खेल को व्यापक पहचान दिलाने और इसकी गतिविधियों को जिला स्तर तक विस्तार देने की दिशा में पहल तेज करने की तैयारी है। इसी क्रम में टेनिकॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश टेनिकॉइट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खेल के विकास की संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों का स्वागत उत्तर प्रदेश टेनिकॉइट एसोसिएशन के चेयरमैन डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने किया। इस बैठक में टेनिकॉइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमआर दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष एसपी गौड़ और सह-सचिव विजेंदर शामिल हुए। वहीं उत्तर प्रदेश टेनिकॉइट एसोसिएशन की ओर से सचिव सिकंदर विलियम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नदीम और सह-सचिव परवेज आलम खान मौजूद रहे।इस दौरान बैठक में अधिक से अधिक युवाओं एवं नए खिलाड़ियों को इस खेल से जोड़ने, जिलों में खेल गतिविधियों को मजबूत करने और प्रदेशभर में इसके प्रचार-प्रसार को गति देने पर सहमति बनी।

चेयरमैन डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट के विकास और विस्तार के लिए एसोसिएशन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ काम करने को प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास होगा कि खेल को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इससे जुड़ने का अवसर मिले। इसी के साथ बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में टेनिकॉइट की गतिविधियां शुरू करने और मौजूदा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं सभी पदाधिकारियोंने प्रदेश में टेनिकॉइट को मजबूत आधार देने और इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए मिलकर निरंतर काम करने का संकल्प लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें