स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियानलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार

  • 5-6 नवंबर को जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में होगा दो दिवसीय मेले का आयोजन


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 5 और 6 नवंबर को लखनऊ में 'दिव्य दीपावली मेला-2026' का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों के हुनर, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की पहल की गई है। मेले में दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों की ओर से तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, दीपावली से जुड़े उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य हस्तनिर्मित सामान बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके जरिए दिव्यांगजनों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और उनकी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में आयोजित होने वाला यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मेले में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योगी सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजन केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी बनकर न रहें, बल्कि अपनी प्रतिभा और कौशल के दम पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। इसी सोच के तहत उनके हुनर को प्रोत्साहित करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग की ओर से आमजन, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से मेले में पहुंचकर दिव्यांगजनों के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की गई है। इससे उनके रोजगार और आय के अवसरों को बढ़ावा मिलने के साथ आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। यह मेला केवल उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों की क्षमता, स्वाभिमान और स्वावलंबन को सम्मान देने का भी माध्यम बनेगा। दीपावली के अवसर पर उनके हाथों से तैयार उत्पादों को खरीदकर आमजन भी आत्मनिर्भरता की इस पहल में सहभागी बन सकते हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें