मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

मृत शिशु के जन्म पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया अगरू निवासी 28 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी अजय कुमार को रविवार देर रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि महिला…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मृत शिशु के जन्म पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया अगरू निवासी 28 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी अजय कुमार को रविवार देर रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन काफी देर तक कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में महिला की सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) हुई, जिसमें शिशु मृत पैदा हुआ।

परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन आवश्यक स्टाफ मौके पर नहीं था। जिससे इलाज और प्रसव व्यवस्था प्रभावित हुई। आरोप यह भी है कि जब परिजन विरोध करने लगे तो उनका मोबाइल भी छीन लिया गया।

वहीं, डॉक्टर केके भट्ट का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भ में शिशु की मौत हो चुकी थी, इसलिए मृत शिशु का जन्म हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत करने की बात कही है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और परिजनों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।बहरहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →