स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत अभ्युदय योजना व साइबर सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत अभ्युदय योजना व साइबर सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

हेमन्त पाठक, गोण्डा

गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक के नेतृत्व में एससीपीएम कॉलेज में छात्राओं के साथ कैरियर गाइडेंस एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उपलब्ध शैक्षिक एवं प्रतियोगी परीक्षा संबंधी अवसरों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ ही उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक व सतर्क करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं अन्य भर्ती बोर्डों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत रजक ने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं उचित मार्गदर्शन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु गूढ़ जानकारियां देते हुए उन्हें प्रेरित किया। एएसपी रजक ने छात्राओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
इसी क्रम में साइबर सुरक्षा के संबंध में वृहद जागरूकता कार्यशाला आयोजित करते हुए छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। साइबर सेल से हरिओम टण्डन द्वारा छात्राओं को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, फर्जी लिंक, फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन ठगी तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले अन्य तरीकों के संबंध में जानकारी दिया। इस मौके पर छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं संबंधित थाना/साइबर सेल को सूचना दें।
कार्यक्रम में प्रभारी उ.नि. प्रतिभा सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन एवं सहायता सेवाओं के संबंध में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न उपायों, सार्वजनिक स्थानों पर बरती जाने वाली सावधानियों तथा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें