स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सासनी एवं सिकंदराराऊ में निकली तिरंगा रैली, जन-जागरूकता का दिया संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सासनी एवं सिकंदराराऊ में निकली तिरंगा रैली, जन-जागरूकता का दिया संदेश

हाथरस। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं अभियान में सहभागिता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड सासनी में खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। रैली में प्रतिभागियों ने देशभक्ति के संदेशों के साथ नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

इसी प्रकार विकास खंड सिकंदराराऊ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगा रैली एवं सेल्फी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं झंडा संहिता में दिए गए नियमों का पालन करने का भी आह्वान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें