स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस ने डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद‘Aigiri Nandini’ गाने को लेकर संगीतकार के आरोप, मेकर्स ने हासिल किए सिंक राइट्स70 सागौन पेड़ों की जांच के बीच, ठेकेदार बेचैन...जांच अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंडराता रहाराहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलमुझसे वे लोग प्रश्न पूछ रहे हैं, जिनके शासन में एक भी भर्ती साफ-सुथरी नहीं रहीदिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक संबल दे रही विवाह प्रोत्साहन योजनाअनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगहडिस्चार्ज के 48 घंटे में नई चुनौती: ग्रासियास लिविंग दे रहा है मरीजों को सुरक्षित रिकवरी स्पेसपुलिस ने डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद‘Aigiri Nandini’ गाने को लेकर संगीतकार के आरोप, मेकर्स ने हासिल किए सिंक राइट्स70 सागौन पेड़ों की जांच के बीच, ठेकेदार बेचैन...जांच अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंडराता रहाराहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलमुझसे वे लोग प्रश्न पूछ रहे हैं, जिनके शासन में एक भी भर्ती साफ-सुथरी नहीं रहीदिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक संबल दे रही विवाह प्रोत्साहन योजनाअनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगहडिस्चार्ज के 48 घंटे में नई चुनौती: ग्रासियास लिविंग दे रहा है मरीजों को सुरक्षित रिकवरी स्पेस

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन ने अमेरिका को सौंपा शांति प्रस्ताव

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन ने अमेरिका को सौंपा शांति प्रस्ताव

कीव, एजेंसी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने घोषणा की है कि उनके देश ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी पक्ष को अपने नए शांति प्रस्ताव सौंप दिए हैं।मंगलवार शाम देश के नाम अपने वीडियो संबोधन में श्री जेलेंस्की ने कहा, ह्लहमने अपने प्रस्ताव अमेरिकी पक्ष को सौंप दिए हैं। अमेरिका मुख्य रूप से वायु रक्षा प्रणाली के जरिए हमारी सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर सकता है और रूस पर दबाव बना सकता है ताकि उसकी योजनाएं युद्ध को लंबा खींचने के बजाय इसे समाप्त करने की दिशा में बदलें।ह्व यूक्रेनी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका की मध्यस्थता में जारी शांति प्रयास अस्थाई रूप से थम गए हैं। इस साल जनवरी और फरवरी में अमेरिका की मध्यस्थता से रूस और यूक्रेन के बीच तीन दौर की वार्ता हुई थी। हालांकि, दोनों पक्षों द्वारा 28 फरवरी से मध्य पूर्व में शुरू हुए सशस्त्र संघर्ष और ईरान से जुड़े मुद्दों पर अमेरिका का ध्यान केंद्रित होने के कारण यह वार्ता रुक गई थी। श्री जेलेंस्की ने अपने खुफिया विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर में होने वाले चुनावों के बाद देश में अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री पुतिन यह दिखाना चाहते हैं कि रूसी जनता युद्ध का समर्थन करती है। श्री जेलेंस्की के अनुसार, ह्लतथाकथित चुनावों के बाद, श्री पुतिन इस साल के अंत तक कई लाख अतिरिक्त रूसियों की तेजी से भेजने की योजना बना रहे हैं और अगले साल भी इतने ही लोगों की भर्ती की जाएगी। यह उन भर्तियों के अतिरिक्त होगा जो वे अनुबंध से करने की कोशिश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रूस ने 2022 में सैन्य भर्ती का आह्वान किया था, जिसके तहत लगभग तीन लाख सैनिकों की भर्ती की गई थी। यूक्रेन समय-समय पर दावा करता रहा है कि रूस नई भर्तियां शुरू करेगा। रूसी अधिकारियों ने हालांकि इन दावों को खारिज किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पहले ही कहा था कि यह विषय उनके एजेंडे में नहीं है। वहीं, रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने भी कहा था कि देश में किसी नई लामबंदी की आवश्यकता नहीं है और ऐसे बयानों को झूठा उकसावा और दुष्प्रचार करार दिया था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें