मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

 हर घर तिरंगा के “वन्दे मातरम्” अभियान के अंतर्गत NDRF द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित

शाहजहाँपुर।भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत “वन्दे मातरम्” अभियान के सफल आयोजन के क्रम में आज 08वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम-8(M) द्वारा शाहजहाँपुर स्थित हनुमत धाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में इसेपेक्टर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
 हर घर तिरंगा के “वन्दे मातरम्” अभियान के अंतर्गत NDRF द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित

शाहजहाँपुर।भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत “वन्दे मातरम्” अभियान के सफल आयोजन के क्रम में आज 08वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम-8(M) द्वारा शाहजहाँपुर स्थित हनुमत धाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में इसेपेक्टर भीम सिंह।धर्मेंद्र सिंह सहित एनडीआरएफ के लगभग 30 अन्य अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।


इस अवसर पर एनडीआरएफ जवानों द्वारा “वन्दे मातरम्” के उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। यात्रा के माध्यम से आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।तिरंगा यात्रा के दौरान एनडीआरएफ कर्मियों ने देश के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र गौरव की भावना को प्रदर्शित करते हुए आम नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा “वन्दे मातरम्” अभियान को सफल बनाने की अपील की।08वीं वाहिनी , गाजियाबाद की टीम-8(M) द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा से क्षेत्र में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक मजबूती मिली।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →