अन्तरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

थाना भोगनीपुर पुलिस, थाना अकबरपुर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मोहम्मदपुर गाँव के पास बने स्टैण्ड पर चेकिंग व थाना अकबरपुर की पुलिस के साथ गस्त मिलान के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्लैक कलर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति जो कि मूसानगर मलासा रोड की तरफ से आ रहे हैं ये लोग कानपुर देहात व आस-पास से सटे हुये क्षेत्रों में चोरी एवं नकबजनी की घटनायें कारित करते हैं। ये वही अपराधी है, जिन्होंने भोगनीपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटनायें कारित की हैं।

इस सूचना पर पुलिस बल मलासा रोड पर अकबरनगर मोड से 50 मीटर देवीपुर की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिग करने लगे तभी मलासा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आते हुये दिखाई दी, जिसे रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस वालों को अचानक सामने देखकर एकाएक अपनी मोटरसाइकिल को मोडकर अकबरनगर की तरफ भागने का प्रयास किया कि गाडी स्लिप करके गिर गयी। तीनों व्यक्ति मय मोटरसाइकिल जमीन पर गिर गये और पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस वाले बाल-बाल बच गये एवं पुलिस बल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो तीनों ने क्रमशः अपना नाम पता चांदबाबू पुत्र सरवर निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 28 वर्ष ,उमर पुत्र अल्लारक्खू निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष व अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार निवासी निबियाखेडा थाना सजेंती जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 23 वर्ष बताया। पुलिस पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि हमारा एक चोरों का गिरोह है, जो चाँदबाबू चलाता है। हम लोग जनपद कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर व औरैया आदि आस-पास के जिलों में चोरी करते हैं।

हम लोग पहले दिन में सूनसान या ताला बंद घरों की पहचान करते हैं और रात्रि में मिलकर पता लगाये गये घरों में मौका देखकर चोरी कर लेते हैं।चोरी में जो औजार हम इस्तेमाल करते हैं, साथ लेकर चलते हैं। पिछले दिनों हमने कानपुर देहात में ग्राम पिलखिनी, ग्राम नरायणपुर, ग्राम चौकी, ग्राम आलमचन्द्रपुर, ग्राम विवाईन में व ग्राम रामसारी, घाटमपुर में घरों में चोरियाँ की हैं। इसके अलावा भी कई चोरियाँ की है। तीनों अभियुक्तों की मौके पर जामा तलाशी ली गयी तो इनके कब्जे से भिन्न-भिन्न चोरियों से संबंधित कुल 1,18,200/-रुपये नगद, सोने व चांदी के आभूषण (कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये), 01 मोटरसाइकिल (जो ग्राम विवाईन से चोरी की गयी थी), अवैध असलहा-कारतूस व चोरी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण बरामद हुए।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि एक अच्छा काम हुआ है जिसमें थाना अकबरपुर, थाना भोगनीपुर और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कुछ चोर पकडे गये हैं, नकबजन है ये, जो लगातार कानपुर देहात के भोगनीपुर, अकबरपुर और एक घाटमपुर की टोटल 6 चोरियां हाल में इन्होंने करी हैं और इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी अच्छी खासी है जिसमें कि एक जो अभियुक्त है चाँद बाबू उस पर 18 टोटल मुकदमे हैं। उमर पुत्र अल्लाह रक्खू इस पर 7 मुकदमे हैं और अरवाज पुत्र निशाद इस पर भी 6/7 मुकदमे हैं।

ये नकबजन हैं जो लगातार चोरियां कर रहे थे और हमारे यहाँ भी इन्होंने घटना की और एक घटना घाटमपुर में की जिसका खुलासा हुआ है तो इसके 3 सदस्यों को हमने पकडा है अब ये कुछ और भी सदस्य हैं जिनके इन्होंने नाम बतायें है वो अभी फरार हैं, उनके लिये भी हम लोग लगातार कोशिक कर रहे हैं, उनको भी हम लोग जल्द ही अरेस्ट करेंगे। इनके पास से बरामद हुए हैं कुछ जेवरात जो इन्होंने मंगलसूत्र, झुमके, पायल, अंगूठी चोरी किये होंगे, जिसकी कुल अनुमानित लागत करीब 9 लाख रुपये है और 1 लाख 18 हजार 200 रुपये कैश इनके पास से मिले और एक पैशन प्रो ब्लैक कलर की बाइक मिली है जो लगभग 60 हजार रुपये की हो सकती है।

इसके अलावा 02 देशी तमंचे 315 बोर के और एक खोखा कारतूस 03 जिन्दा कारतूस भी इनके पास से मिले हैं और इसमें सब्बल, लोहा ये सारे जो चीजें ये नकबजनी के लिये इस्तेमाल करते हैं इन सब चीजों का भी खुलासा हुआ है। इनके ऊपर इस घटना के बाद डीआईजी सर ने भी इसमें इनाम घोषित किया है जिसके बारे में हम लोग उत्साह का विषय है कि सर ने इनाम घोषित किया है। लगातार इनके जो साथी गये हैं या कुछ और अन्य तथ्य होंगे तो इनके ऊपर भी हमारी टीम लगी हुई है। ये कल रात सुबह की ही घटना है इसमें और अब कुछ तथ्य सामने आयेंगे उससे आप लोगों को पुनः अवगत कराया जायेगा।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *