स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयार

अवर अभियंता के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

अवर अभियंता के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार


शामली/कैराना– बकरीद से पहले बिजली कटौती को लेकर गोगवान गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंचे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार गांव गोगवान में बुधवार रात ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। भीषण गर्मी और बकरीद की तैयारियों के बीच रातभर बिजली न आने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई थी। गुरुवार सुबह अवर अभियंता प्रेम सिंह अपनी टीम और लाइनमैन के साथ गांव पहुंचे तथा बिजली आपूर्ति सुचारु कराई थी। आरोप है कि काम पूरा कर टीम जब वापस लौट रही थी, तभी झिंझाना-कैराना मार्ग पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और रात में बिजली ठीक न करने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और जेई प्रेम सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए थे। घटना में कुछ महिलाओं के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। वहीं, जेई ने हमलावरों पर मोटरसाइकिल छीनने का भी आरोप लगाया था। सूचना पर थाना प्रभारी समयपाल अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल जेई को भीड़ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। पीड़ित अवर अभियंता प्रेम सिंह की तहरीर पर थाना कैराना में मु0अ0सं0 379/26 के तहत धारा 191(2), 115(2), 126(2), 132, 121(1) व 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने शुक्रवार को मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में असलम पुत्र मिन्ना उर्फ यामीन, मूसाहिद पुत्र अय्यूब तथा अय्यूब पुत्र यामीन उर्फ मिन्ना निवासी ग्राम गोगवान शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट सन्नी गर्ग

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें