स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

आयुष्मान कार्ड के इलाज में नहीं आएगी रुकावट, तीन महीने में अस्पतालों की बकाया राशि का होगा भुगतान

आयुष्मान कार्ड के इलाज में नहीं आएगी रुकावट, तीन महीने में अस्पतालों की बकाया राशि का होगा भुगतान

फरीदाबाद पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सेक्टर-2 में हुआ जोरदार स्वागत; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दिया भरोसा

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मंगलवार को फरीदाबाद पहुंचीं। सेक्टर-2 स्थित दीपक यादव के निवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान फरीदाबाद की मेयर परवीन बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ विधायक के भाई एवं भाजपा नेता टेपरचंद, बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोनपाल चौकर समेत शहर के कई उद्यमी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए काम कर रही है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिलेगा।

आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद पर आश्वासन
कार्यक्रम के दौरान अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज को लेकर आ रही परेशानियों और कुछ अस्पतालों द्वारा उपचार बंद किए जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों की बकाया राशि के भुगतान को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। अगले तीन महीने के भीतर अस्पतालों की बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान होने के बाद आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज को लेकर अस्पतालों में आ रही परेशानियां दूर होंगी। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को उपचार के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठा रही है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें