स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

छत तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान में की थी चोरी, दो बाल अपचारी पकड़े; 37.50 किलो चांदी के आभूषण बरामद

छत तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान में की थी चोरी, दो बाल अपचारी पकड़े; 37.50 किलो चांदी के आभूषण बरामद

सन्नी गर्ग

शामली। शहर के नाला पटरी स्थित उमा ज्वैलर्स की दुकान की छत तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का कोतवाली शामली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 37.50 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कई दिन तक बाजार में घूमकर दुकान की रेकी की थी। वारदात के बाद चोरी का सामान नाले के पास मिट्टी में दबा दिया था। सोमवार को सामान निकालकर बेचने जाते समय दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला गुजरातियान निवासी दीपक वर्मा की नाला पटरी स्थित उमा ज्वैलर्स की दुकान में 13/14 अक्तूबर की रात चोरी हुई थी। चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने जल्द खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह यादव के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए और जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, दोनों बाल अपचारी बाजार में घूमकर दुकानों की रेकी करते थे। कई दिनों तक निगरानी करने के बाद उन्होंने उमा ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। 13/14 अक्तूबर की रात दोनों नाले के रास्ते दुकान के पीछे पहुंचे और पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद लोहे के सब्बल से छत तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और आभूषण चोरी कर लिए। सुबह होने के डर से उन्होंने चोरी का सामान नाले के पास मिट्टी में दबा दिया था। सोमवार को दोनों सामान निकालकर बेचने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सती माता मंदिर से आगे जिला अस्पताल जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ लिया।

दोनों पर पहले से दर्ज हैं तीन-तीन मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ चोरी से संबंधित तीन-तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें दो मुकदमे थाना आदर्श मंडी और एक मुकदमा कोतवाली शामली में दर्ज है। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की घटना का खुलासा करने वाली संयुक्त टीम में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक शैलेंद्र पूनिया और शरदकांत शामिल रहे। इनके अलावा हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी, भगत भाटी, सुमित कुमार, दीपक कुमार, मोहित लोहान, जितेंद्र त्यागी, राममूर्ति तेजा, ललित चौधरी, मोहित कुमार और निखिल भाटी तथा कांस्टेबल अमित कुमार, शादाब, रोहित कुमार, मनीष और मोहित सांगवान ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।

फोटो 1, 2, 3, 4

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें