स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमसत्यम प्रताप सिंह निर्देशित नाटक 'आखिरी तमाशा' ने बांधा समांतूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाभारत 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है: सीतारमणशीर्ष नौ शहरों में जुलाई-सितंबर के बीच आवास बिक्री छह प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई परअर्श मोहम्मद पुरुष युगल सेमीफाइनल में, कायम रखी यूपी की चुनौतीएएमआर से मुकाबले में फार्मासिस्टों की भूमिका अहमसत्यम प्रताप सिंह निर्देशित नाटक 'आखिरी तमाशा' ने बांधा समांतूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा

हर सांस में नजर आया देशभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

हर सांस में नजर आया देशभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच बुधवार को शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति के जज्बे को और प्रबल कर दिया। महराजगंज ब्लाक परिसर से निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा जैसे-जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया। सक्सेना चौराहे से लेकर जिला परिषद तक सड़क के दोनों ओर देशभक्ति का माहौल नजर आया।हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने वातावरण में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया। यात्रा में शामिल युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई लोगों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति गीतों पर कदमताल करते हुए यात्रा में भाग लिया।यात्रा के दौरान बज रहे देशभक्ति के तरानों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और तिरंगे के सम्मान में नारे लगाए। मार्ग में मौजूद लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान देश के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिखाई दिया।तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करने का भी अवसर है। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रहित और देशप्रेम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। शहर की गलियों से निकली तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और जीवंत कर दिया।तिरंगा यात्रा में आम लोगों के साथ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,ब्लाक प्रमुख सोनी कश्यप,रामप्रीत गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, एडीओ पंचायत, सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी और ग्राम प्रधानोके साथ विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

तिरंगा महोत्सव में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

महराजगंज। तिरंगा महोत्सव को लेकर सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। उनकी तैयारियों से तिरंगा यात्रा भव्य और आकर्षक नजर आई। यात्रा में शामिल होने के लिए शहर से लेकर गांवों तक के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों के कदम देशभक्ति के जज्बे से आगे बढ़ते रहे। भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल पूरी तरह देशप्रेम से सराबोर रहा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार जताते हुए उनके उत्साह और सहभागिता को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें