स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
तूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाजमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्तीतूफान के कारण छप्पर के मकान पर पेड़ गिरने से 01 की मौत, 05 घायलयोगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तारमोदी-योगी सरकार ने बदली काशी की तस्वीर, 13 वर्षों में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने किया भ्रमणदिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं से मिली राहतजल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहाजमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ाइलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसादलाल किले पर 14 दिसंबर को होगा गुरु तेग बहादुर शताब्दी समापनविश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन को नए दृष्टिकोण से देखने का संदेशडिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

योगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

योगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ ने हाथरस से चारों को दबोचा, वृंदावन और आस-पास के क्षेत्रों में करते थे सप्लाई

लखनऊ/हाथरस। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा ऑपरेशनल यूनिट ने हाथरस में कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन और स्मैक बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये है।

एएनटीएफ आगरा की टीम ने हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में बिजलीघर नगला जलेल पुल के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हेरोइन और स्मैक के अलावा एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराराऊ, हाथरस में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

चार सक्रिय तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा के वृंदावन निवासी सुदामा और मोनू कुशवाहा, मथुरा में रह रहे लखीमपुर खीरी निवासी अमित कुमार शुक्ला और मथुरा निवासी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थों की खरीद और फुटकर बिक्री से जुड़े होने की बात स्वीकार की।

वृंदावन और आस-पास होती थी सप्लाई
पूछताछ के अनुसार आरोपी कासगंज निवासी एक व्यक्ति से हेरोइन और स्मैक खरीदकर लाते थे। इसके बाद मादक पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर वृंदावन और आस-पास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचते थे। बिक्री से होने वाले मुनाफे को आपस में बांटते थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें