स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचयूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसेवा संकल्प अभियान में राशन कार्ड मौके पर वितरितरामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंचसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचयूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसेवा संकल्प अभियान में राशन कार्ड मौके पर वितरितरामलीला परंपरा को मिलेगा अपना स्थायी मंच

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बिजनौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को थाना क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बीते तीन अगस्त 2026 को बिजनौर थाने में यही के कंकड़ कुआं, दुर्गापुरी कॉलोनी सीआरपीएफ चौराहा निवासी अन्नू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अन्नू ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा पुलिस की दो टीमें बनाई गईं। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी को थाना क्षेत्र के किसान पथ स्थित नटकुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से वर्ष 2023 में मिला था और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को उसे जेल भेज दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें