मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

टीम चैंपियंस ने जीता इंडिपेंडेंस डे कप

लखनऊ, पायनियर । ओमेक्स सिटी स्थित प्ले एन फिट टेनिस अकैडमी में 12 से 14 अगस्त तक इंडिपेंडेंस डे कप टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टीम प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में चार टीमों रॉयल्स, डेयर डेविल्स, वॉरियर्स और चैंपियंस ने…

साझा करें WhatsAppFacebookX
टीम चैंपियंस ने जीता इंडिपेंडेंस डे कप
टीम चैंपियंस ने जीता इंडिपेंडेंस डे कप

लखनऊ, पायनियर । ओमेक्स सिटी स्थित प्ले एन फिट टेनिस अकैडमी में 12 से 14 अगस्त तक इंडिपेंडेंस डे कप टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टीम प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में चार टीमों रॉयल्स, डेयर डेविल्स, वॉरियर्स और चैंपियंस ने खिताब के लिए जोरदार मुकाबला किया। रोमांचक फाइनल में टीम चैंपियंस ने टीम रॉयल्स को 3-2 से हराकर इंडिपेंडेंस डे कप का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में टीम रॉयल्स का सामना टीम डेयर डेविल्स से हुआ। रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 3-1 से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में टीम चैंपियंस और टीम वॉरियर्स आमने-सामने थीं। कड़े संघर्ष के बाद चैंपियंस ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला टीम रॉयल्स और टीम चैंपियंस के बीच खेला गया। पहले सिंगल्स मुकाबले में रॉयल्स के तेजस ने चैंपियंस के वैश्विक गौतम को 6-0 से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद डबल्स में रॉयल्स के शिवाय जोहैर की जोड़ी ने चैंपियंस के आद्या उत्सव को 6-3 से शिकस्त देकर रॉयल्स की बढ़त 2-0 कर दी।

तीसरे मुकाबले में चैंपियंस के फहद अहमद ने रॉयल्स के पाविथ को 6-4 से हराकर अपनी टीम की वापसी कराई। इसके बाद चौथे डबल्स मुकाबले में चैंपियंस के स्वास्तिक श्रीवास्तव–अविरल चौधरी की जोड़ी ने रॉयल्स के अभिराज दक्ष को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

इसके बाद पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। चैंपियंस के रामांश सिंह ने रॉयल्स की ऋद्धिमा को 6-3 से हराकर अपनी टीम को निर्णायक जीत दिलाई। इस जीत के साथ टीम चैंपियंस ने इंडिपेंडेंस डे कप का खिताब अपने नाम कर लिया।टूर्नामेंट के समापन समारोह में प्ले एन फिट टेनिस अकैडमी के संस्थापक मोहम्मद उबैद ने सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

विजेता टीम चैंपियंस के खिलाड़ी: स्वास्तिक श्रीवास्तव (कप्तान),फहद अहमद,वैश्विक गौतम,आद्या मिश्र,उत्सव कटियार,अविरल चौधरी,रामांश सिंह।