मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अकबरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से #हर_घर_तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। माननीय कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में आयोजित इस तिरंगा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अकबरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से #हर_घर_तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। माननीय कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अविनाश सिंह चौहान जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान, चौबेपुर ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ल अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकगण, व्यापारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा अकबरपुर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नमस्ते चौराहा होते हुए लोकतंत्र सेनानी स्व. संतोष शुक्ल बस स्टैंड तक पहुँची। यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा लगभग 4 सौ मीटर लंबे तिरंगे ध्वज के साथ सहभागिता की गई। विशाल तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। छात्र छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ लंबे तिरंगे को लेकर यात्रा में शामिल होना राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं युवा शक्ति की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति रहा। इस दौरान आमजन में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और नागरिक कर्तव्य की सामूहिक अभिव्यक्ति है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगे के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अभियान से जुड़ते हुए अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएँ और अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

माननीय मंत्री जी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में देशप्रेम, कर्तव्यबोध, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी नागरिक अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएँ। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही ऐसे अभियानों को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।इस अवसर पर माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार जी एवं माननीय विधान परिषद सदस्य श्री अविनाश सिंह चौहान जी द्वारा भी संबोधित किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा राष्ट्रध्वज को पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर फहराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान एवं प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ना हम सभी का दायित्व है।इस अवसर पर उपस्थित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यापारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से छात्राओं द्वारा निकाला गया 4 सौ मीटर लंबा तिरंगा यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश के विकास में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

रविकांत दुबे-कानपुर देहात

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →