स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

स्वस्थ माताएं व बच्चे स्वस्थ समाज की नींव : सीडीओ

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

स्वस्थ माताएं व बच्चे स्वस्थ समाज की नींव : सीडीओ

गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन एवं हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने की। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बाल विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के समुचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए संतुलित आहार एवं आवश्यक देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माताओं एवं बच्चों से रखी जाती है। उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति परिवारों को जागरूक करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अतरू इनका सम्मान आवश्यक है।
उन्होंने सम्मानित होने वाली कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्हें निरंतर सक्रिय रहने की भी अपील की गई।


इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें