स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया,

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया,

  • 9.700 किलोग्राम प्लास्टिक किया गया एकत्रित

पायनियर संवाददाता । औरैया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अवसर पर जिला गंगा समिति, औरैया एवं नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा संयुक्त रूप से प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों एवं नदी क्षेत्र को प्लास्टिक कचरे से मुक्त कर स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के अंतर्गत जालौन चौराहा, औरैया तथा यमुना नदी पुल क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक संग्रह अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 9.700 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित/जब्त किया गया।

अभियान के दौरान आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही नदी एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में जनसहभागिता के महत्व पर भी जोर दिया गया।

जिला गंगा समिति एवं नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा आमजन से अपील की गई कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर सफाई निरीक्षक आशीष पाण्डेय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  शिरीष मिश्रा, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सुश्री साक्षी शुक्ला सहित नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए प्लास्टिक कचरे के संग्रहण एवं स्वच्छता कार्य में योगदान दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें