एसटीएफ ने गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

505 किलोग्राम गंजा,दो मोबाइल फोन और एक ट्रक बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को चंदौली से गिरफ्तार किया है। जहां एसटीएफ ने इनके पास से 505 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक ट्रक बरामद किया। एसटीएफ के फील्ड इकाई वाराणसी निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करो को मंगलवार चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटारिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिए ट्रक संख्या (बीआर 24 जीडी 8352) में भरे मसाले और लोहे के सामानों के बीच में गांजे के पैकेटों को छिपा दिया गया था। पकड़े गए अभियुक्तो ने अपना नाम सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव बताया। यह दोनों सगे भाई हैं और नूरगंज, थाना सासाराम, जनपद सासाराम (बिहार) के रहने वाले हैं। अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि अवैध गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लाया जा रहा था, जिसे चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया के स्थानीय तस्करों के नेटवर्क में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *