स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

सूरजकुंड दिवाली मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 23 अक्टूबर को सीएम करेंगे उद्घाटन

सूरजकुंड दिवाली मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 23 अक्टूबर को सीएम करेंगे उद्घाटन

  • 26 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे समापन समारोह में शामिल
  • सुरक्षा से लेकर पेयजल और पार्किंग तक की होगी व्यवस्था

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सूरजकुंड में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिवाली मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अक्टूबर को मेले का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 26 अक्टूबर को समापन समारोह में शामिल होंगे।


हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निशमन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। डीसी ने बिजली आपूर्ति, अस्थायी विद्युत कनेक्शन, तारों, खंभों और उपकरणों की जांच के लिए संबंधित विभागों की समिति गठित करने के निर्देश दिए। सभी स्टॉल और अस्थायी ढांचों की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था तथा पेयजल की गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित की जाएगी। मेले में पर्याप्त पेयजल, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर निगम को साफ-सफाई, सीवरेज और जल निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक शौचालयों, पार्किंग, खाद्य स्टॉलों की स्वच्छता और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग पर भी जोर दिया गया।


इस बार मेले में लगभग 250 शिल्पकारों और हस्तशिल्प से जुड़े प्रतिभागियों को शामिल करने की योजना है। उनके लिए सुविधाजनक स्थान और उत्पादों के प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए बैंकिंग सेवाओं, एटीएम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता पर भी विचार किया गया। डीसी ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा, बड़खल के एसडीएम त्रिलोक चंद, सीटीएम अंकित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें