स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोने की कीमत दो महीने बाद 1.50 लाख रुपये से नीचे आई, चांदी स्थिर

सोने की कीमत दो महीने बाद 1.50 लाख रुपये से नीचे आई, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत दो महीने में पहली बार 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई। स्थानीय मांग में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण सोने के भाव में 1,400 रुपये की गिरावट आई है। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,400 रुपये टूटकर (सभी करों सहित) 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने की कीमत सोमवार को 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इससे पहले सोना 31 जुलाई को इसी स्तर के आसपास था और उस समय इसका भाव 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। हालांकि, चांदी की कीमत (सभी करों सहित) 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट आई थी, जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक पिंकी यादव ने कहा, ''वैश्विक स्तर पर दबाव के कारण सितंबर में सोने में तेज गिरावट आई और यह 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया। विदेशी बाजारों में पिछले सत्र में चार प्रतिशत की गिरावट के बाद हाजिर सोने में मामूली सुधार देखा गया। सोने की कीमत 30.34 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,145.26 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी की कीमत में भी सुधार आया और यह 60.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। पिछले सत्र में इसमें करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई थी। ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, ''सोने की कीमतों में मामूली सुधार के साथ यह करीब 4,140 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी करीब 60.5 डॉलर पर कारोबार कर रही है। 

यह सात सप्ताह के निचले स्तर के करीब है क्योंकि लंबे समय तक ऊंची अमेरिकी ब्याज दरों की संभावनाओं से बॉण्ड प्रतिफल ऊंचा बना हुआ है। इस बीच, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कई तरह के घटनाक्रमों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें