स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पायुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

राजौरी में हादसे का शिकार हुआ सीतापुर का लाल

राजौरी में हादसे का शिकार हुआ सीतापुर का लाल

शहीद राम लखन यादव को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

वैभव दीक्षित। सीतापुर

देश की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में तैनात सीतापुर के वीर जवान राम लखन यादव शहीद हो गए। रविवार को जैसे ही उनकी शहादत की सूचना पैतृक गांव रनियापुर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शाम करीब पांच बजे जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और वातावरण ‘‘भारत माता की जय‘‘ तथा ‘‘शहीद राम लखन यादव अमर रहें‘‘ के नारों से गूंज उठा। मिश्रिख तहसील की ग्राम सभा रनियापुर निवासी जगदीश प्रसाद यादव के पुत्र राम लखन यादव वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह अपनी कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में थी।

जानकारी के अनुसार सेना परिसर में भोजन तैयार किए जाने के दौरान अचानक सिलेंडर विस्फोट हो गया। हादसे में कई सैनिक घायल हुए, जबकि राम लखन यादव गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। रविवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। जवानों ने कंधा देकर पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचाया। सलामी के बाद पिता जगदीश प्रसाद यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीणों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और लोगों ने उनके बलिदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।

तीन साल पहले बसी थी दुनिया, अब यादों का सहारा

सीतापुर। शहीद राम लखन यादव की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक मासूम बेटी है। शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। सबसे मार्मिक दृश्य उनकी मासूम बेटी का रहा, जिसे अभी यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। परिवार में बड़े भाई शैलेंद्र यादव, हरिनाम यादव और छोटी बहन गीता यादव हैं। गांव में हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि देश ने एक बहादुर सैनिक खोया है, जबकि परिवार ने अपना सबसे बड़ा सहारा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें