स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं 0 48 में 12 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं 0 48 में 12 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

  • अधिकारियों को निर्देश मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनें

पायनियर संवाददाता।उरई (जालौन)

जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने तहसील उरई के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान प्राप्त 48 शिकायतों में से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके निस्तारण की प्रभावी कार्रवाई करें। आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनें और तथ्यों की जांच के आधार पर नियमानुसार समाधान कराएं, ताकि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल करते हुए जिलाधिकारी ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पाठकपुरा निवासी विजय लक्ष्मी ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाने की समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद उनकी फार्मर रजिस्ट्री बनवाई गई। वहीं, सिविल लाइन निवासी प्रिया सोनी ने विरासत से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को संबंधित न्यायालय की पत्रावली मंगवाकर परीक्षण करने के निर्देश दिए। पत्रावली में अगली तिथि 21 अक्टूबर नियत होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विरासत आदेश पारित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। चुर्खी बाईपास निवासी लगभग 75 वर्षीय विजय सिंह ने अपने बेटे के छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने और उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज को व्यक्तिगत रूप से दिखवाते हुए आवश्यकतानुसार भर्ती कराकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में ग्राम सरसोखी निवासी रामकृष्ण शुक्ला ने अतिवृष्टि से फसल खराब होने के कारण मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने तहसीलदार से प्रकरण की जानकारी ली। तहसीलदार ने अवगत कराया कि किसान की फसल क्षति का आकलन हो चुका है और स्वीकृति की कार्रवाई कर दी गई है। शीघ्र ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मुआवजा कृषक के बैंक खाते में पहुंच जाएगा। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी, सीओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएन प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें