पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी ने किया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न के रूप में कामधेनु एवं बछड़े की आकर्षक प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों तथा पुलिस परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में कार्यक्रम के पश्चात पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस टेलीकॉम मुख्यालय, महानगर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तथा प्रदेश के समस्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।