स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद426 सवालों और विपक्ष के घेराव के बीच आज से शुरू होगा विधानसभा सत्ररश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांद

श्री गांधी इंटर कॉलेज में 51वां स्थापना पर्व धूमधाम से संपन्न, संस्कृति के रंगों से सजा समारोह

श्री गांधी इंटर कॉलेज में 51वां स्थापना पर्व धूमधाम से संपन्न, संस्कृति के रंगों से सजा समारोह

  • रोजगार महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 25 कंपनियों में 244 युवाओं को मिला रोजगार
  • छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, संस्थापक स्व. सीताराम अग्रवाल को किया याद

पायनियर संवाददाता । बेलरायां/तिकुनियां-खीरी

श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां में 51वें स्थापना पर्व पर 9 से 12 अक्टूबर तक चार दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें खेलकूद, वाद-विवाद, कौशल विकास, स्टार्टअप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र सम्मान और संस्थापक सम्मान समारोह का अनूठा संगम देखने को मिला।

12 अक्टूबर को समापन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

समारोह में विधायक शशांक वर्मा निघासन, न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्रा, शिक्षाविद व पर्यावरण संरक्षक तपन भौमिक, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व विधायक तानी लोफा और बॉलीवुड गायिका अरुणिमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्थापना पर्व का प्रमुख आकर्षण रोजगार महोत्सव रहा, जिसमें 25 कंपनियों ने भाग लिया। करीब 400 युवाओं ने आवेदन किया और 244 को जॉब ऑफर मिले। प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि अब शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल जरूरी है। संस्था युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेगी। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया और संस्थापक स्व. सीताराम अग्रवाल को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर पांडे, प्रबंधक राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार, विनोद कुमार वर्मा, बिनीत मिश्र, अर्चिता मिश्रा, शीतल सिंह, प्रवीण कुमार सहित जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी वर्मा व ध्रुव वर्मा मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें