स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी सरकारी नौकरीलापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: शाहीदीपावली पर मिलावटखोरों पर एफएसडीए का शिकंजा, करीब 4.5 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्तडॉ. कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर दिखी जनजातीय संस्कृति की झलकखादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने माटी कला महोत्सव-2026 एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

शानू, नित्या, अनाया व प्रखर ने जीते प्ले एन फिट टेनिस चैंपियनशिप के खिताब

शानू, नित्या, अनाया व प्रखर ने जीते प्ले एन फिट टेनिस चैंपियनशिप के खिताब
शानू, नित्या, अनाया व प्रखर ने जीते प्ले एन फिट टेनिस चैंपियनशिप के खिताब

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ । अयोध्या रोड स्थित स्प्रिंग ग्रीन अपार्टमेंट में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्ले एन फिट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अंडर-6 से अंडर-14 आयु वर्ग के कड़े मुकाबलों के बीच शानू सिंह, नित्या भारती, आर्वी गुप्ता, सानवी यादव, अनाया पटेल, अदम्य वर्मा, अथर्व पाल, विदित खंडेलवाल, अभिराज राजपूत और प्रखर कुशवाहा ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते।

 बालिका वर्ग के मुकाबलों में प्रतिभा दिखाते हुए अंडर-6 में शानू सिंह विजेता व माधवी वर्मा उपविजेता रहीं। अंडर-8 में नित्या भारती ने पहला और मायरा मेहता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-10 में आर्वी गुप्ता विजेता व अनिका शर्मा उपविजेता बनीं। अंडर-12 श्रेणी में सानवी यादव ने खिताबी मुकाबला जीता और आर्वी गुप्ता उपविजेता रहीं। वहीं अंडर-14 वर्ग में अनाया पटेल ने बाजी मारी और किंजल सिंह उपविजेता रहीं।बालक वर्ग के अंडर-6 में अदम्य वर्मा विजेता व विराज अग्रवाल उपविजेता रहे। अंडर-8 में अथर्व पाल ने पहला व विवान गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-10 में विदित खंडेलवाल विजेता और अविरल चतुवेर्दी उपविजेता बने।


अंडर-12 वर्ग में अभिराज राजपूत विजेता व शिवाय बोहरा उपविजेता रहे। इसके अलावा अंडर-14 श्रेणी में प्रखर कुशवाहा ने जीत दर्ज की और विवान अरोड़ा उपविजेता रहे। समापन समारोह में स्प्रिंग ग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सौरभ कुमार ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्ले एन फिट टेनिस एकेडमी के संस्थापक मोहम्मद उबैद ने कहा कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता परखने और भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार होने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना है। इस दौरान कोच धीरज सिंह, कोच कुणाल भारती और आरडब्ल्यूए के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें