मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

एक दिन में उखड़ी 65 लाख की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

65 लाख की सड़क का हाल बेहाल! अगले ही दिन उखड़ने लगी नई सड़क पीलीभीत में सड़क निर्माण पर बड़ा सवाल, करोड़ों नहीं तो लाखों का काम भी नहीं टिक पाया पायनियर संवाददाता पीलीभीत। पीलीभीत आवास विकास कॉलोनी में करीब 65 लाख…

साझा करें WhatsAppFacebookX
एक दिन में उखड़ी 65 लाख की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

65 लाख की सड़क का हाल बेहाल! अगले ही दिन उखड़ने लगी नई सड़क

पीलीभीत में सड़क निर्माण पर बड़ा सवाल, करोड़ों नहीं तो लाखों का काम भी नहीं टिक पाया

पायनियर संवाददाता

पीलीभीत।

पीलीभीत आवास विकास कॉलोनी में करीब 65 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता शुरुआत में ही सवालों के घेरे में आ गई है। कॉलोनी की 14 से 15 छोटी-बड़ी सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन एक नई सड़क के अगले ही दिन उखड़ने से विभागीय दावों की पोल खुलती नजर आई।

आयकर विभाग कार्यालय के सामने ठेकेदार द्वारा सोमवार को बनाई गई सड़क मंगलवार को कई स्थानों से उखड़ने लगी। सड़क की ऊपरी परत निकलने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जिस सड़क को वर्षों तक चलना चाहिए, वह एक दिन भी नहीं टिक सकी। ऐसे में सरकारी धन के उपयोग और निर्माण कार्य की निगरानी दोनों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

स्थानीय लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवास विकास परिषद के अवर अभियंता (जेई) आनंद कुमार ने बताया कि सड़क उखड़ने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या मानकों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन में सड़क का उखड़ जाना इस बात का संकेत है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीरता से समीक्षा किए जाने की जरूरत है। अब देखना यह होगा कि जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है या फिर जिम्मेदारों की जवाबदेही भी तय होती है।