पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। किसी काम से बाजार जा रहा एक युवक ने एक ऑटो को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के काजी खेड़ा निवासी सुमित यादव (21) रविवार शाम को बाइक से रहीमाबाद के गहदो बाजार जा रहा था।

तभी नारायणपुर गांव के पास एक ऑटो वाले को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक सुमित यादव माल के पारा गांव में बिल्डिंग की दुकान चलाता था।
मृतक के परिवार में पिता रामस्वरूप, माता रूपा, दो भाई अमित, गौरव है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर टक्कर मारने वाली गाड़ी के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।