मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजित

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गोसाईगंज में सोमवार को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गोसाईगंज में सोमवार को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश के राज्य संपादक आशुतोष शुक्ला मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह ने शिरकत की। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि  आशुतोष शुक्ला ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ाई करिए और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने में जुट जाइए। उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि जीवन में बड़ी सफलता हासिल करनी है तो अपने माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करें और उन्हें खुद से ऊपर मानें। अनुशासन और संस्कार ही आपको भीड़ से अलग बनाते हैं। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह ने श्री शुक्ला के विचारों की सराहना करते हुए छात्रों को ओरिएंटेशन का वास्तविक अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वागत नहीं, बल्कि जीवन की नई दिशा की ओर उन्मुख होना है।

समय का सम्मान करना सीखिए, क्योंकि जो समय को महत्व देता है, समय उसे सफलता देता है। संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों का भरपूर लाभ उठाएं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ. विवेक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वहीं डीन अकैडमिक डॉ अरुण कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों तथा प्रत्येक सेमेस्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।