स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

कैराना में फ्लाईओवर पर पलटी स्कॉर्पियो-एन, दो युवकों की मौत; दो गंभीर

कैराना में फ्लाईओवर पर पलटी स्कॉर्पियो-एन, दो युवकों की मौत; दो गंभीर

सन्नी गर्ग

शामली/कैराना। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी डिवाइडर फांदकर हाईवे की दूसरी दिशा में पहुंच गई और पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पानीपत जनपद के युवक स्कॉर्पियो-एन में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे कैराना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-709एडी स्थित पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी दिशा में पहुंचकर पलट गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संदीप (31) पुत्र सतबीर निवासी शामलपुर और अंकित (30) पुत्र मेघा निवासी रसालापुर, थाना बापौली, जनपद पानीपत (हरियाणा) को मृत घोषित कर दिया। संदीप स्कॉर्पियो-एन चला रहा था। वहीं, हादसे में मेजर पुत्र परमजीत निवासी रसालापुर और आतिश पुत्र रविंद्र निवासी संजोली, जनपद पानीपत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों को दी हादसे की सूचना

हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गपाल, कांस्टेबल नीरज वर्मा और इमाम गेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें