स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

सपाइयों ने किया प्रदर्शन

सपाइयों ने किया प्रदर्शन

गोण्डा। सोमवार को दोपहर में समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे के घर से अंबेडकर चौराहा तक पैदल मार्च करके विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चैराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

 कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गाड़ी छोड़, ज्ञानेश कुमार वोट चोर है, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें जैसे नारे लगाए। सपाईयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए 13 करोड़ वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। सपाइयों ने चेतावनी दिया है कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त न किए जाने और उनके खिलाफ अपराधी मुकदमा न दर्ज होने पर पूरे देश में आंदोलन व प्रदर्शन किया जाएगा।


इस मौके पर पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ वोट लोगों का चोरी करके काट दिया है। 13 करोड़ वोट लोगों के वापस होना चाहिए। जिन-जिन राज्य में चुनाव हुआ है, उन राज्य का परिणाम रद्द करके दोबारा वहां चुनाव करना चाहिए।


पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जब तक मुकदमा नहीं दर्ज हो जाता है। तब तक हम लोग लगातार इसी तरीके से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में पूरे देश में प्रदर्शन होगा। इस मौके पर तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें