सैमसंग दोस्त सेल्स प्रोग्राम: 30 टॉपर्स को मिला सम्मान, युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा

  • 9,400 से अधिक प्रशिक्षुओं में चुने गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवा, पुरस्कार में स्मार्टवॉच, गैलेक्सी बड्स और 30 हजार की राशि

गुरुग्राम। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सैमसंग इंडिया ने अपने प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम ‘सैमसंग दोस्त सेल्स’ के तहत वर्ष 2025 में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 9,400 से अधिक युवाओं में से 30 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया। इन टॉपर्स को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’, सैमसंग स्मार्टवॉच, गैलेक्सी बड्स और ₹30,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

सैमसंग दोस्त सेल्स प्रोग्राम का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को कम करना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को विशेष सेल्स ट्रेनिंग देकर रिटेल और फ्रंटलाइन सेल्स क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाणन, उद्योग आधारित ज्ञान और स्टोर पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता और पेशेवर दक्षता में वृद्धि होती है।

सैमसंग दोस्त प्रोग्राम भारत सरकार के ‘स्किल इंडिया मिशन’ के अनुरूप एक मिश्रित प्रशिक्षण मॉडल पर आधारित है। इसमें डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोचिंग के साथ-साथ सैमसंग स्टोर्स पर ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग भी शामिल है। कार्यक्रम के तहत युवाओं को उत्पादों की जानकारी, प्रभावी बिक्री रणनीति, ग्राहकों से संवाद करने की क्षमता और कार्यस्थल की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया जाता है।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि तकनीक में बदलाव के बावजूद मानवीय कौशल और ग्राहक से जुड़ने की क्षमता का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सैमसंग दोस्त युवाओं को व्यवहारिक अनुभव, कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद कर रहा है, जिससे भारत के कुशल कार्यबल को मजबूती मिल रही है।

15 जुलाई को गुरुग्राम स्थित सैमसंग इंडिया के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 30 टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इन प्रशिक्षुओं ने सीखने की क्षमता, व्यावहारिक कार्य और ग्राहक जुड़ाव के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया।

इन प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (ESSCI) और टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल (TSSC) की ओर से मोबाइल फोन, होम अप्लायंसेज और टेलीविजन श्रेणी में प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान किया गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की 19 वर्षीय पूजा ने बताया कि सैमसंग दोस्त ने उन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने और पेशेवर जीवन के लिए तैयार होने में मदद की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एआई आधारित उत्पादों की जानकारी और ग्राहकों से बेहतर संवाद करने की कला सीखने का अवसर मिला।

वहीं, तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी 29 वर्षीय जीवा मुरुगेसन के लिए सैमसंग दोस्त उनकी पहली नौकरी का माध्यम बना। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें होम अप्लायंसेज क्षेत्र में टीएसएससी प्रमाणित प्रशिक्षण मिला और सेल्स प्रोफेशनल के रूप में करियर शुरू करने का अवसर मिला।

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर
आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा”
“हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ,
The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *