स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

समाज में सकारात्मक योगदान दें छात्राएं: अशोक

समाज में सकारात्मक योगदान दें छात्राएं: अशोक

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार ने छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व के संबंध में जागरूक किया।


इस अवसर पर डीआईजी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, उनसे बचाव के उपायों, आॅनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। डीआईजी ने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।


उन्होंने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में न घबराने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीआईजी ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने के साथ ही समाज में सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने कहा कि पुलिस की पाठशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, साइबर अपराधों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें