स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडलयोगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतचुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थलदेश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडलयोगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतचुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थल

समाधान दिवस में फरियादियों ने उठाईं बिजली, राशन व प्रमाण पत्र की समस्याएं

समाधान दिवस में फरियादियों ने उठाईं बिजली, राशन व प्रमाण पत्र की समस्याएं

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी आकाश सिंह व एसीपी आरके सिंह ने तहसीलदार रितुराज शुक्ला समेत सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं शासन ने नामित प्रशासन व पुलिस के नोडल अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे, जिसके चलते फरियादी मायूस नजर आए। समाधान दिवस में शेरपुर लवल निवासी ज्योति शुक्ला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 मई 2022 को उसका विवाह सठवारा गांव निवासी योगेंद्र कुमार के साथ हुआ था। पति की 17 सितंबर 2025 को मृत्यु हो गई थी। 

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने के बावजूद सचिव ने प्रमाण पत्र जारी नहीं किया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को जांच कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए। वहीं समेसी निवासी महादेव ने बताया कि उसकी पत्नी सरस्वती के नाम पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बना हुआ है, लेकिन एक साल से राशन नहीं मिल रहा है। जबकि उसने और उसकी पत्नी ने ई-केवाईसी भी करा ली है। 

एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सौनई कंजेहरा के सौनई का पुरवा निवासी अंकेत कुमार यादव ने शिकायत की कि उसके घर के आसपास बिजली विभाग ने लकड़ी की बल्लियों पर विद्युत लाइन दौड़ा रखी है। कई बार लकड़ी की बल्लियां टूटकर गिर चुकी हैं और बिजली के तारों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। शिकायत पर एसडीएम ने अधिशासी अभियंता मोहनलालगंज को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें