स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यासयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

सहादतगंज हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी निलंबित

पार्किंग विवाद में उजड़ गया परिवार, एक साथ उठीं तीन अर्थियां,बेटे की पांच दिसंबर को होनी थी शादी

सहादतगंज हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी निलंबित

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अपर्णा कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सआदतगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में आक्रोश था। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई, सुरक्षा और आर्थिक सहायता समेत कई मांगें उठाई थीं। पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 

घटना सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच ब्राह्मणी टोला में हुई थी। बताया गया है कि पड़ोसियों के बीच कार खड़ी करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि ऋषभ शुक्ला ने सचिवालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी को गोली मार दी। तीनों की मौत से परिवार में मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को पकड़ लिया था। इस वारदात ने परिवार की खुशियों को भी मातम में बदल दिया। मृतक सुयश तिवारी की शादी पांच दिसंबर को होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन एक पार्किंग विवाद में परिवार ने अपने तीन सदस्यों को खो दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शिवाजी तिवारी, शंभू तिवारी और सुयश तिवारी के शव घर पहुंचे तो परिजनों का दर्द और आक्रोश सामने आ गया। तीनों शवों को एक साथ रखे देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से नाराज परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।देखते ही देखते मंसूर नगर चौराहे के आसपास भीड़ जमा हो गई और सड़क पर आवागमन प्रभावित होने लगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। 

डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस आयुक्त ने दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। मृतक शिवाजी तिवारी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद संघ से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।पीड़ित परिवार ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं। परिजनों की मांग है कि दोनों पीड़ित परिवारों को पुलिस सुरक्षा दी जाए। शिवेंद्र तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी को सरकारी नौकरी और उनकी बेटी सुमेधा तिवारी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा परिवार की महिलाओं के लिए एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, आरोपियों के घरों में कथित अवैध कब्जों और निर्माण की जांच तथा बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। परिजन आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग पर भी अड़े रहे।

डिप्टी सीएम और भाजपा नेताओं ने की मुलाकात

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पीड़ित परिवार के घर पहुंचना शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने भी परिवार से मुलाकात की। दोनों लोगों ने मृतक के शवों को कंधा दिया और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अपर्णा कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद होते रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान करीब आठ से दस राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि पुराने विवाद को गंभीरता से लेकर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो शायद स्थिति इतनी भयावह नहीं होती।फिलहाल तीन लोगों की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने संबंधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार की मांगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर आगे की कार्रवाई जारी है।

छह आरोपियों गिरफ्तार

पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषभ शुक्ला (29), सतीश शुक्ला उर्फ मुन्ना बाबू (69), गिरीश कुमार शुक्ला (78), दिनेश शुक्ला उर्फ छून्ना (62), प्रिया शुक्ला (38) और अदिति शुक्ला (24) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ के कब्जे से पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह खोखे और दो मैगजीन बरामद हुईं, जबकि अन्य आरोपियों के पास से आईफोन-17 मिला है।

एलडीए ने की कार्रवाई

हत्याकांड के बाद आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर एलडीए ने कार्रवाई की। अवैध निर्माण घोषित करते हुए मकान को चारों तरफ से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एलडीए के कई अधिकारी और टीम मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मकान पर बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी की भी सूचना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें